{"_id":"6249b1864e19e74101047068","slug":"two-arrested-including-history-sheeter-in-temple-damaged-roorkee-news-drn4080663162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर क्षतिग्रस्त में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर क्षतिग्रस्त में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पूर्व अपने साथियों के साथ मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पथरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगनौली निवासी मुनेश कुमार ने पांच लोगों पर खेत में दबा खजाना निकालने के लिए देवस्थान की खुदाई एवं क्षतिग्रस्त करने समेत टोना-टोटका करने के आरोप लगाते हुए चार लोगों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सुक्खा निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर एवं असलम निवासी जैनपुर, थाना भगवानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंजुरा निवासी पदार्था, थाना पथरी, राजवीर सिंह निवासी गंगनौली फरार चल रहे थे। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों लक्सर क्षेत्र में किसी काम से आए हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मंजुरा, पथरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उन्होंने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।