फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protesters angry over government's neglect, threaten sit-in from November 10

Roorkee News: सरकार की उपेक्षा से आंदोलनकारी नाराज, 10 नवंबर से धरने की चेतावनी

Sun, 11 Oct 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Protesters angry over government's neglect, threaten sit-in from November 10
रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं और राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण पर चर्चा हुई। अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने प्रेस वार्ता में कहा कि ढंडेरा रेलवे स्टेशन का नाम रुड़की कैंट करने, रेलवे फाटक पर अंडरपास और स्वीकृत आरओबी निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है। 2013 में स्वीकृत आरओबी का निर्माण 14 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। इससे हजारों ग्रामीणों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं, ढंडेरा नगर पंचायत को विकास के लिए बजट नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवानंद बुड़ाकोटी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण नहीं होने से आंदोलनकारी उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। बैठक में चेतावनी दी गई कि 9 नवंबर तक चिह्नीकरण नहीं हुआ तो 10 नवंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना और क्रमिक अनशन शुरू होगा। मांगें पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन और चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में देव सिंह, हुक्म सिंह बिष्ट, दिगंबर सिंह नेगी, एचडी देवरानी, मोहन सावंत, शिव सिंह रावत, कृपाल सिंह, सच्चिदानन्द ध्यानी, शिव सिंह रावत, राजू कंडियाल, प्रदीप बुडाकोटी और सरोज थपलियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed