फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kalash installation done in Shri Lakshmi Narayan Temple

Roorkee News: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कलश स्थापना की

Sun, 11 Oct 2026 05:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kalash installation done in Shri Lakshmi Narayan Temple
रुड़की। गंगाघाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। सुबह मंदिर में माता का अभिषेक किया गया। इसके बाद माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कलश स्थापना की गई। मंदिर में नवग्रह पूजन, श्री गंगोरी पूजन, मां दुर्गा पूजन, मां सरस्वती पूजन और मां काली पूजन भी विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजन के बाद शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक माता का कीर्तन आयोजित किया गया। इसके बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बताया कि मंदिर में नवरात्र के समापन पर 19 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी की पूजा एक साथ की जाएगी। इसी दिन माता के कीर्तन का समापन भी होगा। पूजा-अर्चना पंडित रामगोपाल पाराशर ने संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष सुभाष सरीन, सचिव प्रमोद जौहर, प्रदीप परूथी, विजय सेठी, नरेश, सरिता गोयल, राजकुमारी, चांदनी, दीक्षा धारा, नीता गोयल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed