फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In the centenary year, the Sangh will organize a march at the township level

Roorkee News: शताब्दी वर्ष में बस्ती स्तर पर पथ संचलन करेगा संघ

Sun, 11 Oct 2026 05:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
In the centenary year, the Sangh will organize a march at the township level
रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के तहत विजयदशमी पर बस्ती स्तर पर पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे। शिवाजी शाखा में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. नितिन ने कहा कि शताब्दी वर्ष का प्रमुख उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानों पर शाखाएं लगाना है। शाखा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला और संगठन का पावर हाउस है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। इसके लिए स्वयंसेवक राष्ट्र, समाज और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करते हैं। डॉ. नितिन ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सेवा और राजनीतिक क्षेत्रों में स्वयंसेवक राष्ट्र को सर्वोपरि रखकर योगदान दे रहे हैं। भारतीय संस्कृति विश्व में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विजयदशमी पर होने वाले पथ संचलन में सभी स्वयंसेवकों से शामिल होने का आह्वान किया। शाखा में योग, आसन, सूर्य नमस्कार, दंड और समता के कार्यक्रम हुए। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed