फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Morning sunshine, afternoon rain increased the cold, people huddled in their homes

Roorkee News: सुबह धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग

Sun, 11 Oct 2026 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Morning sunshine, afternoon rain increased the cold, people huddled in their homes
रुड़की। रविवार सुबह मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर करीब दो बजे के बाद झमाझम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। मौसम ठंडा होने लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बारिश और सर्द हवाओं का असर बाजारों में भी देखने को मिला। तेज बारिश से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुई बारिश शाम पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भीगने से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों के छज्जों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के कारण शहर के कुछ स्थानों पर हल्का जलभराव भी देखने को मिला, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जन्माष्टमी के बाद से ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा था। सुबह और दिन के समय मौसम सामान्य रहने के बाद शाम होते को ठंडक बढ़ने लगी थी। अब शाम करीब छह बजे के बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट का एहसास कराया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम ठंडा बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अचानक हुई बारिश ने दैनिक कामकाज और बाजार आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इसका असर पहले नवरात्र की खरीदारी पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed