फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested in AE's house firing case

एई के घर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in AE's house firing case
भगवानपुर थाने में पकड़े गए फायरिंग करने वाले आरोपी। - फोटो : ROORKEE
पुलिस ने एई के घर फायरिंग करने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने चार दिन पूर्व एई के घर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सतीश कुमार लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश में एई हैं। चार दिन पूर्व उनके घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने गालीगलौज कर दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सन्नी गुर्जर निवासी शाहपुर, भगवानपुर व अनमोल सैनी निवासी मंडावर, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि बुधवार रात दोनों को उनके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से एक तमंचा और खाली कारतूस बरामद किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed