फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two arrested for cheating in the name of getting job

अलग-अलग मामलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of getting job
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नौकरी का झांसा देकर रकम हड़पने के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं कस्बे से एक वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंकज निवासी जबलपुर की तहरीर पर पुलिस ने विकास निवासी केलनपुर पुरकाजी मुजफ्फरनगर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि उसकी बहन आरती और रिश्तेदार मोनू को कृषि विभाग में नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने सात लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए थे। साथ ही फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया था। पुलिस टीम ने नामजद आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में संजय कुमार सैनी निवासी ग्राम कुरडी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि वर्षा मलिक निवासी शामली ने आरोपियों के साथ मिलकर उनके पुत्र गौरव सैनी को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला आरोपी वर्षा मलिक निवासी ग्राम झाल काबड़ोद शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हत्या के प्रयास में एक आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरफान निवासी मुंडलाना कोतवाली मंगलौर बताया। साथ ही कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरफान निवासी मोहल्ला किला बताया। पुलिस ने आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तीन वांछित, एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। सभी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed