{"_id":"5f15d3438ebc3e63c56eb634","slug":"trying-to-mount-a-tractor-on-a-policeman-during-roorkee-news-drn3506335154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर (रुड़की)। चेकिंग के दौरान रोकने पर चालक ने पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने एक तरफ कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस चक्कर में वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद चालक और उसका एक साथी ट्रैक्टर सड़क किनारे जंगल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर सीज कर दिया है।
रविवार देर रात बालावाली तिराहे के पास लॉकडाउन के चलते चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, दारोगा यशवीर नेगी और पुलिसकर्मी बलबीर सिंह, प्रमोद कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच ओवरब्रिज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को प्रमोद कुमार ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रोकने के बजाय ट्रैक्टर प्रमोद कुमार पर चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस चक्कर में वह घायल हो गए। इसके बाद चालक अपने साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों ट्रैक्टर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि ट्रैक्टर को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया है। चालक और उसके साथी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मी को जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।