फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves entered the house while the family was present and gathered up belongings

Roorkee News: परिवार की मौजूदगी में घर में घुसे चोर और सामान समेटा

Wed, 08 Jul 2026 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house while the family was present and gathered up belongings
रात में परिवार घर में सो रहा था। इस बीच छत के रास्ते से चोर दबे पांव घर में घुस आए। घर से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा पैसे और फोन समेटकर चोर बड़ी आसानी से फरार हो गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतूत कैद हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की कोतवाली को मोहम्मद इरफान निवासी रहमान कॉलोनी साउथ सिविल लाइंस ने तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार रात घर में सो रहे थे। इस बीच रात तीन बजे करीब चोर छत के रास्ते से घर में घुस आए और घर से सोने-चांदी के जेवरात, नगद रकम व मोबाइल अपने साथ ले गए। सुबह उन्हें घटना की जानकारी मिली। जांच करने पर सीसीटीवी कैमरे में भी चोरों की गतिविधि कैद हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने चोरों की पहचान को कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed