फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There were also anti-rabies injections months

महीने बाद भी नहीं आए एंटी रैबिज इंजेक्शन

Thu, 07 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 07 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। एक माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक भी सिविल अस्पताल रुड़की में एंटी रैबिज इंजेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं। आए दिन 50 से अधिक मरीज बिना उपचार के वापस लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कुत्ते काटे के शिकार कई लोग अस्पताल पहुंचे। लेकिन इंजेक्शन न होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

सिविल अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन को खत्म हुए एक माह से अधिक का समय हो चुका है। प्रतिदिन कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीज काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन मरीजों को एंटी रैबिज इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मेडिकल स्टोर आदि से 300 रुपये में यह इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है। इससे मरीजों को आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी 50 से अधिक मरीज एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि इंजेक्शन नहीं आए है तो वह निराश होकर वापस लौट गए। किशनपुर गांव निवासी इस्लाम ने बताया कि उसे कल शाम कुत्ते ने काट लिया था। आज वह इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल में आया था। लेकिन अस्पताल वाले कह रहे हैं कि इंजेक्शन नहीं है। वह मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आया है। इंजेक्शन 300 रुपये का आया है। डाक्टर कह रहे हैं कि तीन इंजेक्शन लगेंगे। वह गरीब आदमी है। एक इंजेक्शन ही मुश्किल से खरीद पाया। बाकी दो इंजेक्शन कैसे खरीदेगा। सीएमएस डा. रविंद्र थपलियाल ने बताया कि एंटी रैबिज इंजेक्शन मंगवाए जाने के लिए लगातार निदेशालय को डिमांड भेजी जा रही है। लेकिन अभी तक भी इंजेक्शन अस्पताल को उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed