फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   There are only two parking lots in Roorkee, one is free and one is charged

Roorkee News: रुड़की में केवल दो पार्किंग, एक निशुल्क, एक में शुल्क

Fri, 11 Oct 2024 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
There are only two parking lots in Roorkee, one is free and one is charged
I
विज्ञापन

IIतहसील में विभागीय कार्यों के लिए आने वाले लोग करते हैं वाहन पार्क
I
I

I
Iनहर किनारे नगर निगम की पार्किंग में बाजार आने वाले लोग खड़े करते हैं वाहन
I
I शहर क्षेत्र में कहीं भी स्थायी पार्किंग नहीं है। यहां तक कि शहर में कोई बड़ी स्थायी पार्किंग बन सके इसके लिए जगह तक नहीं है। ऐसे में यहां केवल दो सरकारी पार्किंग हैं जिसमें से एक निशुल्क है तो दूसरे में कुछ शुल्क लिया जाता है। इन दो पार्किंग में भी कुछ देर के लिए वाहन खड़े करने के लिए ही लोग पहुंचते हैं।
I
I
I
Iरुड़की शहर में समय के साथ-साथ आबादी भी तेजी से बढ़ रही है। लोग ग्रामीण इलाकों से यहां शहर की तरफ बस रहे हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से वार्ड में भी बढ़ोतरी की गई है। लगातार जनसंख्या बढ़ने के साथ यहां वाहनों में भी काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। लोग आधुनिकता को देखते हुए बड़ी और लग्जरी गाड़ियां खरीद रहे हैं लेकिन शहर में इन वाहनों को खड़ा करने के लिए कहीं भी स्थायी पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन

I
Iलोग या तो अपने घरों के आगे वाहन खड़ा कर देते हैं या फिर सड़क किनारे ही पार्किंग बना लेते हैं। कई इलाकों में तो दिन के समय में सड़क किनारे इक्के-दुक्के वाहन दिखते हैं लेकिन जैसे ही शाम के छह बजते हैं, इन स्थानों पर वाहनों की भरमार हो जाती है। ऐसे में कई लोगों ने तो फुटपाथ को ही पार्किंग बना दिया है। इससे बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग सड़क पर वाहन लगा देते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। अब शहर में तहसील की जो पार्किंग है वहां केवल वही वाहन खड़े होते हैं जो तहसील परिसर में विभागीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं। इसमें 10 रुपये से 30 रुपये तक पार्किंग शुल्क लिया जाता है। नगर निगम की पार्किंग में चाट बाजार पहुंचने वाले लोग वाहन खड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबीटी गंज में प्रस्तावित है पार्किंग, लगता है बाजार
I
Iरुड़की शहर में वाहनों से हो रही अव्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए बीटी गंज में पार्किंग प्रस्तावित है लेकिन यहां अभी बाजार चल रहा है। लोगों ने जगह-जगह अपनी ठेलियां लगाकर कारोबार किया है। यहां शहर में सबसे अधिक चौड़ी जगह होने के बावजूद जाम लगता है। यह हाल तब है जब लोगों ने सड़क से सटाकर ही अपनी ठेलियां लगा रखी हैं। ऐसे में यहां खरीदारी करने वाले लोगों के खड़े वाहनों के अलावा यहां से गुजरने वाले वाहनों की वजह से भी जाम लगता है।

I
I
I
Iशहर में पार्किंग को लेकर प्रस्ताव भेजे गए हैं। जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी, पार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर को कई तरह की अव्यवस्थाओं से राहत मिल सकेगी।
II- प्रदीप बत्रा, विधायकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article