फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Theft case registered after 27 days

Roorkee News: 27 दिन के बाद चोरी का केस दर्ज

Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Theft case registered after 27 days
Iमकान का ताला बंद करके चंडीगढ़ गया था परिवार, वारदात कैमरे में हुई कैद
विज्ञापन

I
Iचोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी की तहरीर के बाद पुलिस ने 27 दिन बाद चोरी का केस दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को वह परिवार के साथ चंडीगढ़ गए थे। इस बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि वह 17 दिसंबर को चंडीगढ़ से वापस घर आए तो मकान के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।I
विज्ञापन

Iअलमारी से जेवर और अन्य सामान भी गायब था। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई है जिसमें चोर चोरी करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अब पुलिस ने 27 दिन बाद चोरी का केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराई जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed