फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The youth in the car ran away without paying the petrol after filling it

Roorkee News: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे कार सवार युवक

Thu, 21 Aug 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The youth in the car ran away without paying the petrol after filling it
क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर स्थित राघव फिलिंग स्टेशन पर बुधवार दोपहर कार सवार युवकों ने तीन हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया और बिना भुगतान किए ही फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनका पीछा किया तो आरोपी युवक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


फिलिंग स्टेशन के स्वामी मोहित सिंघल ने बताया कि आरोपी युवक पेट्रोल डलवाते ही कार दौड़ाकर भागने लगे। सूचना पाकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनका पीछा किया। चुड़ियाला मार्ग पर ईदगाह के पास कार कीचड़ में धंस गई। इसके बाद कार सवार युवक वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। उधर, क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी युवक सहारनपुर जनपद के किसी गांव के रहने वाले हैं। वहीं, कुछ स्थानीय लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास में हैं। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed