{"_id":"57b9f6184f1c1b270ed4effe","slug":"the-village-was-also-hit-by-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में भी डेंगू ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में भी डेंगू ने दी दस्तक
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के साथ-साथ डेंगू ने अब गांव में भी दस्तक दे दी है। क्षेत्र के खानपुर-ब्रह्मपुर गांव में डेंगू का एक मामला सामने आया है। सुल्तानपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र के खानपुर-ब्रह्मपुर गांव निवासी ब्रजपाल (35) को पिछले करीब पांच दिन से लगातार बुखार आ रहा था। इससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। ब्रजपाल पहले तो आसपास के निजी क्लीनिकों में अपना इलाज करवाता रहा। लेकिन कहीं से आराम नहीं मिला। हालत गंभीर होने पर शनिवार को परिजन उसे लेकर सुल्तानपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में पहुंचे। चेकअप कराया तो रिपोर्ट में डेंगू पाजिटिव पाया गया। रविवार को ब्रजपाल की हालत और गंभीर हो गई। आननफानन में परिजन उसे सीधे जौलीग्रांट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी टेस्ट के दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हो गई है। उसके बाद ब्रजपाल को भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डा. अनिल वर्मा का कहना है कि खानपुर-ब्रहमपुर गांव में किसी ग्रामीण को डेंगू है इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। यदि ऐसा मामला सामने आया है तो पीड़ित के घर और गांव में लार्वा की जांच कर नष्ट कराया जाएगा। उसके बाद जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन