फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The problems of farmers were discussed in the meeting

Roorkee News: बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

Sun, 11 Jan 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 11 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
The problems of farmers were discussed in the meeting
बिजली छापेमारी, स्मार्ट मीटर और गन्ना भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसील प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पिरान कलियर। भारतीय किसान यूनियन (रोड़) की मासिक बैठक रविवार को पिरान कलियर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने की। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से सौंपा। पदम सिंह ने पत्र में कहा कि बिजली विभाग की ओर से किसानों के घरों पर आधी रात में मारे जा रहे छापों को तत्काल बंद किया जाए। साथ ही किसानों के खिलाफ की जा रही गलत कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और झूठी प्राथमिकी वापस ली जाए। पत्र में बिजली कनेक्शन जबरन न काटे जाने, स्मार्ट मीटर न लगाए समेत अन्य मांगें रखी गईं। इस अवसर पर सचिन अरोड़ा, सहजाद प्रधान, नाजिम प्रधान, मतलूब मलिक, इंद्र रॉड, सैयद अली, प्रदीप त्यागी, अनीस प्रधान, कारी शहजाद प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed