फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The person injured in the fight by the neighbor filed a complaint

Roorkee News: पड़ोसी ने की मारपीट में घायल व्यक्ति ने दी तहरीर

Thu, 19 Jun 2025 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
The person injured in the fight by the neighbor filed a complaint
फतवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। घायल ने मामले की तहरीर भिक्कमपुर पुलिस चौकी में दी है।
विज्ञापन




फतवा गांव निवासी अशोक कुमार ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि 16 जून को रात के समय वह पड़ोस से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे रास्ते में मिला। आरोप है कि इस दौरान उस व्यक्ति ने अशोक को गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


अशोक के विरोध करने पर उस व्यक्ति ने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गया। अशोक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को मौके पर आता देख मारपीट करने वाला व्यक्ति मौके से भाग निकला। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। अशोक ने मामले की तहरीर पुलिस में देकर मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed