फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chandausi-Rishikesh Passenger to remain cancelled for three days

Roorkee News: तीन दिन निरस्त रहेगी चंदौसी - ऋषिकेश पैसेंजर

Sat, 19 Sep 2026 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chandausi-Rishikesh Passenger to remain cancelled for three days
रायसी रेलवे स्टेशन पर अप लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 26 से 29 सितंबर के मध्य विभिन्न चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लाॅक लिए गए हैं। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा। कार्य के कारण ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रैफिक और पावर ब्लाॅक के दौरान गाड़ी संख्या 54463 चंदौसी - ऋषिकेश पैसेंजर 26 से 29 सितंबर और गाड़ी संख्या 54464 ़ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर 25 से 28 सितंबर के बीच निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14229 प्रयागराज संगम - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 27 और गाड़ी संख्या 14230 योगनगरी ऋषिकेश - प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 29 सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा - अमृतसर एक्सप्रेस 28 सितंबर को मार्ग में 30 मिनट विनियमित कर चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा - अमृतसर 25 और 26 सितंबर को दरभंगा से 120 मिनट देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 54464 ़ऋषिकेश चंदौसी पैसेंजर 29 सितंबर को ऋषिकेश से 120 मिनट की देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 22546 देहरादून - लखनऊ एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14114 देहरादून - सूबेदारगंज 29 सितंबर को देहरादून से 60 - 60 मिनट की देरी से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 13037 हावड़ा - देहरादून 28 सितंबर को हावड़ा और गाड़ी संख्या 14603 नरपतगंज - अमृतसर 25 सितंबर को नरपतगंज और गाड़ी संख्या 22317 सियालदह - जम्मूतवी एक्सप्रेस सियालदह रेलवे स्टेशन से 2 - 2 घंटे की देरी से चलेंगी।
परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी यह ट्रेन
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया किगाड़ी संख्या 22355 पाटलीपुत्र - चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 सितंबर को मुरादाबाद - नजीबाबाद - सहारनपुर के बजाय मुरादाबाद - हापुड़ - सहारनपुर से चलेगी। ट्रेन को रुड़की में ठहराव नहीं मिलेगा। गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर - पूर्णियाकोर्ट जंक्शन 29 सितंबर को सहारनपुर - लक्सर - मुरादाबाद के बजाय सहारनपुर - मेरठ सिटी - हापुड़ - मुरादाबाद से चलेगी। लक्सर और नजीबाबाद में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। गाड़ी संख्या 12318 अमृतसर - कोलकाता एक्सप्रेस को सहारनपुर - लक्सर के बजाय सहारनपुर - मेरठ सिटी - हापुड़ - मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 13037 हावड़ा - देहरादून एक्सप्रेस को मुरादाबाद - नजीबाबाद - हरिद्वार के बजाय 26 और 27 सितंबर और गाड़ी संख्या 13035 हावड़ा - देहरादून एक्सप्रेस को 25 सितंबर को को मुरादाबाद - हापुड़ - मेरठ - रुड़की - हरिद्वार मार्ग से चलाया जाएगा।
दो दिन नहीं चलेगी अमृतसर - हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन
फिरोजपुर मंडल के मानांवाला रेलवे स्टेशन पर प्री नाॅन इंटरलाॅकिंग और नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते सात दिनों तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। इस दौरान मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों को भी निरस्त और शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को री शेड्यूल कर संचालित किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि जालंधर सिटी - अमृतसर सेक्शन में मानांवाला स्टेशन पर 21 से 25 सितंबर तक एनआई और 26 से 27 सितंबर तक प्रीएनआई व 27 सितंबर को कमीशनिंग कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 12053 - 54 अमृतसर - हरिद्वार - अमृतसर एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05736 कटिहार - अमृतसर एक्सप्रेस 23 सितंबर को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 25 सितंबर को यहीं से ट्रेन को संचालित किया जाएगा। वहीं, इस दौरान गाड़ी संख्या 22424 अमृतसर - गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर, गाड़ी संख्या 14617 पूर्णियाकोर्ट - अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21, 24 सितंबर,गाड़ी संख्या 14673 जयनगर - अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21, 24 सितंबर, गाड़ी संख्या 12317 कोलकाता - अमृतसर 20 सितंबर, गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर - नरपतगंज 24 सितंबर, गाड़ी संख्या 15135 छपरा - अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर और गाड़ी संख्या 14615 लालकुआं - अमृतसर एक्सप्रेेस 26 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगीं।

इन ट्रेनों को किया जाएगा रिशेड्यूल
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कार्य के दौरान दरभंगा -अमृतसर एक्सप्रेेस को 21 सितंबर, लालकुआं - अमृतसर एक्सप्रेस को 22 सितंबर, सहरसा - छेहरटा एक्सप्रेस को 21 सितंबर, अमृतसर - जयनगर एक्सप्रेस 23 व 24 सितंबर, अमृतसर - जयनगर एक्सप्रेस क्लोन 26, 27 सितंबर, बनारस - छेहरहटा एक्सप्रेस 21, 24 सितंबर और अमृतसर - गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को 27 सितंबर को मार्ग में 40 से 180 मिनट विनियमित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed