{"_id":"6aaecc1182fa03e01d0f68bd","slug":"samples-of-paneer-snacks-and-soft-drinks-collected-in-laksar-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1070255-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर में लिए पनीर, नमकीन और साॅफ्ट ड्रिंक के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर में लिए पनीर, नमकीन और साॅफ्ट ड्रिंक के नमूने
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लक्सर क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पनीर, नमकीन और साॅफ्ट ड्रिंक के नमूने लिए गए। मानकों की अनदेखी पर तीन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर विभाग की ओर से जोखिम आधारित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में विभागीय टीम ने लक्सर नगर स्थित डेयरियों, नमकीन निर्माण इकाइयों एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान यहां दूध डेयरी से खुला पनीर, नमकीन निर्माण इकाई से खुला नमकीन और एक प्रतिष्ठान से पैक्ड फ्रूटी ड्रिंक के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता मानकों का पालन न करने, फूड लाइसेंस का नवीनीकरण न कराने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर एक नमकीन निर्माण इकाई एवं दो किराना दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।