फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The office bearers of the Hindu organization protested

Roorkee News: बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण का आरोप

Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The office bearers of the Hindu organization protested
तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन


हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने समुदाय विशेष पर बिना अनुमति के धार्मिक स्थल का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी को पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।



बुधवार को हिंदू संगठन के लोग एकत्र होकर लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने समुदाय विशेष के लोगों पर धार्मिक स्थल का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कस्बे के वार्ड नंबर-5 में समुदाय विशेष के कुछ लोग धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे हैं। पहले भी उनके द्वारा ऐसा किया गया था लेकिन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने उत्तराखंड नगर एवं नियोजन निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


अब लोगों ने वहां पर टिन की चादर से मकान बना दिया है। हिन्दू संगठन के लोगों ने निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की मांग की। उन्होंने इस बाबत उपजिलाधिकारी गोपाल चौहान को भी पत्र सौपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा, विश्व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष जोध सिंह पंवार, एडवोकेट राजकुमार सिंह, प्रवीण कुमार, जौहर सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश धीमान, विशाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed