फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The couple was beaten up, the car and jewelry also disappeared

दंपती से मारपीट, कार और जेवर भी किए गायब

Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up, the car and jewelry also disappeared
एक महिला ने अपने ससुरालियों पर पति और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी कार और जेवर समेत अन्य सामान भी गायब कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रुड़की की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी गुलिस्तां ने बताया कि 18 फरवरी 2018 को उनकी शादी फिरोज निवासी कमेशपुर, थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। उनके पति महाराष्ट्र की एक कंपनी में इंजीनियर हैं, जबकि वह ग्रीन पार्क कॉलोनी में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस पर वह ससुराल से आकर ग्रीनपार्क कॉलोनी में रहने लगीं। कोरोना के चलते पति भी ग्रीन पार्क कॉलोनी में साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि चार मई को ससुराल से कॉल आई और दोनों को सहारनपुर बुला लिया गया। आरोप है कि यहां पर ससुराल वालों ने पति और उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही दहेज में दी गई कार, जेवर और अन्य सामान भी गायब कर दिया। यही नहीं, मारपीट कर दोनों को घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के ससुराल पक्ष के हामिद, रसीला, महकारा, बिलाल, आसिफ और शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed