फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The council expressed anger over the incident with the principal.

Roorkee News: प्रधानाचार्य के साथ घटना पर परिषद ने जताया रोष

Mon, 05 Oct 2026 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The council expressed anger over the incident with the principal.
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की मूलराज कन्या इंटर कॉलेज रामनगर में हुई बैठक में राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की गई। परिषद पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता और जनपदीय संरक्षक प्रधान डॉ. विजय कुमार ने कहा कि किसी भी प्रधानाचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैप्टन अजय कौशिक ने कहा कि किसी शिक्षक या प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत है तो विभागीय स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद के संरक्षक समय सिंह सैनी और डॉ. एनके शर्मा ने घटना पर चिंता जताई। जिला महिला उपाध्यक्ष पुष्पा चौधरी ने प्रधानाचार्य की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed