फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The corporation's shop will be vacated and the original tenant will get the rights

Roorkee News: निगम की दुकान से हटेगा कब्जा, मूल किरायेदार को मिलेगा अधिकार

Tue, 19 May 2026 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The corporation's shop will be vacated and the original tenant will get the rights
नगर निगम ने सिविल लाइंस स्थित एक दुकान से कब्जा हटाकर उसे मूल स्वामी को सौंपने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विधिक राय के बाद लिए गए इस निर्णय का असर अब अन्य मामलों पर भी पड़ना तय है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस स्थित चाट बाजार के सामने वर्ष 1994 में निगम की एक दुकान पनियाला निवासी परमानंद को किराये पर आवंटित की गई थी। समय के साथ उनके भाई भूपेंद्र वहां कामकाज देखने लगे। आरोप है कि भूपेंद्र ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के उक्त दुकान करीब 10 लाख रुपये में विकास सैनी को सौंप दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने विकास सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बाद में विकास सैनी की ओर से निगम को बताया गया कि उसका दुकान से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद निगम प्रशासन ने भूपेंद्र से दुकान से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूरा मामला संदिग्ध होने पर नगर निगम ने विधिक राय ली। कानूनी विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि दुकान से अवैध कब्जा हटाकर उसे मूल किरायेदार को वापस सौंपने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद निगम प्रशासन ने कब्जा हटाने और दुकान परमानंद को सौंपने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार को कार्रवाई प्रस्तावित थी लेकिन अधिकारियों की व्यस्तता के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पूरी कार्रवाई विधिक राय के आधार पर की जा रही है और निगम की संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed