फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Snakes and scorpions are entering homes

Roorkee News: घरों में घुस रहे सांप और बिच्छू

Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Snakes and scorpions are entering homes
शहर की कृष्णानगर कॉलानी की एक गली में बरसात के बाद से ही जलभराव की समस्या बनी है। गली में लंबे समय समय से पानी जमा होने से लोगों के घरों में सांप, बिच्छू घुस आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मानसून खत्म होने को है लेकिन कृष्णानगर कॉलोनी की गली नंबर-20 में लोग जलभराव के बीच जीने को मजबूर हैं। गली पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। घरों की दहलीज तक पानी भरा रहने से घरों में सांप, बिच्छु घुसने लगे हैं। लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। लंबे समय से पानी जमा होने से यहां दिन प्रतिदिन मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। संजय शर्मा, राकेश, मोहन कुमार ने बताया कि गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरी गली जलमग्न हो चुकी है। लोग घरों में कैद होकर रह गए। बच्चों को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे सीएम हेल्पलाइन से लेकर डीएम तक को शिकायत को कर चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed