{"_id":"6aa445d0b084e6c8dd073aba","slug":"accusation-of-abducting-a-minor-through-enticement-and-committing-rape-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1064073-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने, अश्लील तस्वीरें बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महिला के अनुसार उसकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक काफी समय से उससे फोन पर संपर्क में था। आरोप है कि युवक ने बहाने से किशोरी को अपने घर बुलाया और वहां उसके मोबाइल फोन से अश्लील तस्वीरें ले लीं। महिला का कहना है कि इसके बाद युवक तस्वीरों के आधार पर उसे डराने-धमकाने लगा।
आरोप है कि करीब एक माह पूर्व युवक ने विरोध के बावजूद किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। आखिरकार उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।