फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The city received Gandhiji's gift on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर शहर को मिला गांधीजी का तोहफा -

Thu, 03 Oct 2019 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
The city received Gandhiji's gift on Gandhi Jayanti
गएंधी वाटिका में स्थापित की गई बापू की मूर्ति। - फोटो : ROORKEE
गांधी जयंती पर बुधवार को शहर को बापू की पहली प्रतिमा और प्रदेश के पहले जियोलॉजिकल इन्फॉरमेशन सिस्टम (जीआईएस सेल) की सौगात मिली। करीब सात लाख की लागत से गांधी वाटिका में स्थापित की गई बापू की प्रतिमा का शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने नगर निगम कार्यालय में प्रदेश के पहले जीआईएस सेल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहली बार है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही हैं। जगह-जगह सफाई अभियान के साथ कूड़ा निस्तारण पर भी जोर दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नगर निगम रुड़की लगातार तीन बार स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्तराखंड में पहले स्थान पर रहा है। नगर निगम के पर्यावरण मित्र कड़ी मेहनत कर शहर को साफ करते हैं। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम रुड़की को इस बार भी प्रथम स्थान मिला है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया जबकि नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर निगम के सफाई नायकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मदन कौशिक ने प्रदेश के पहले जीआईएस सेल का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस सेल के गठन से लोगों को नगर निगम से संबंधित कागजों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही स्थान पर सारी जानकारी मिल जाएगी। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह नगर निगम के सभी पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों को एक दिन भोजन कराएंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गांधी वाटिका स्थित गांधी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलना चाहिए। इस अवसर मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, राजीव भटनागर, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कुमार, मृदुल कुमार, मनसा नेगी, मोहम्मद कय्यूम, अजहर, साजिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को रेनकोट, वर्दी और ब्लेजर
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम में सफाईकर्मियों को भी तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि दिनरात शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को रेनकोट, वर्दी और ब्लेजर प्रदान किए जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम में करीब 500 सफाईकर्मी तैनात हैं, जो दिन के अलावा नाइट शिफ्ट में भी शहर की सफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed