{"_id":"6aa1998933af2b9a8c05a870","slug":"relative-rapes-minor-flees-after-leaving-her-in-a-state-of-shock-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1062498-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बदहवास छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बदहवास छोड़कर फरार
विज्ञापन
कस्बे में एक रिश्तेदार के 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके एक रिश्तेदार का उनके घर पर आना-जाना था। आरोप है कि रिश्तेदार ने 08 सितंबर को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपनी बातों में उलझा लिया और कस्बे से बाहर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर सूचना दी कि उसकी रिश्तेदार कस्बे से बाहर पड़ी हुई है।
इसके बाद आरोपी की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके पिता को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।