फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Municipal Corporation's In-charge Office Superintendent suspended for irregularities

Roorkee News: अनियमितता में नगर निगम का प्रभारी कार्यालय अधीक्षक निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's In-charge Office Superintendent suspended for irregularities
नगर निगम रुड़की में नामांतरण प्रीमियम की राशि से संबंधित मामलों में अनियमितता की शिकायतों के बाद प्रभारी कार्यालय अधीक्षक एवं पूर्व संपत्ति प्रभारी मोहम्मद कय्यूम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने विभागीय जांच के आधार पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर निगम को प्राप्त शिकायतों में मेन बाजार निवासी सन्नी कोहली, काशीपुर रोड सुनहरा निवासी मजाहिर हसन, चंद्रपुरी निवासी राघव शिवा और लक्ष्मी देवी के नामांतरण प्रीमियम की रसीदों से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। आरोप थे कि प्रीमियम के नाम पर ली गई धनराशि को निगम के कोष में जमा नहीं कराया गया है। इन मामलों की विभागीय जांच चार जून 2026 को कराई गई थी। जांच के आधार पर नगर आयुक्त ने मोहम्मद कय्यूम को निलंबित करते हुए उनके स्थान पर प्रधान लिपिक सचिन कुमार को प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। निलंबन अवधि में मोहम्मद कय्यूम को सहायक नगर आयुक्त प्रथम अमरजीत कौर के साथ संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही उन्हें यह प्रमाणित करना होगा कि वे किसी अन्य रोजगार, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के लिए अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed