{"_id":"6aa19ef28f6b4b98f500fbca","slug":"nanda-devi-express-to-halt-at-deoband-railway-station-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1062516-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: देवबंद रेलवे स्टेशन पर होगा नंदा देवी एक्सप्रेस का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: देवबंद रेलवे स्टेशन पर होगा नंदा देवी एक्सप्रेस का ठहराव
विज्ञापन
देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी। रेलवे ने 11 सितंबर से ट्रेन को प्रायोगिक तौर पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया है। रुड़की से दौराला के मध्य हरिद्वार - दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को भी दो नए ठहराव दिए गए हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 12401 - 02 देहरादून - कोटा - देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन अब 10 सितंबर से देवबंद रेलवे स्टेशन पर भी ठहरकर चलेगी। देहरादून से कोटा जाने वाली ट्रेन रुड़की से रात 12ः54 पर रात 1ः45 बजे देवबंद पहुंचेगी।
ट्रेन को यहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है। कोटा से देहरादून आने वाली ट्रेन रात 2ः27 देवबंद से रवाना होकर 3ः04 पर रुड़की पहुंचेगी। ट्रेन को यहां 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14303 - 04 दिल्ली जंक्शन - हरिद्वार - दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन को भी 11 सितंबर से रोहाना कलां और सकौती टांडा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार आने वाली ट्रेन रात रात 7ः46 पर सकौती टांडा और रात 8ः23 पर रोहाना कलां पहुंचेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन दोपहर 11ः34 पर रोहाना कलां और 12ः15 पर सकौती टांडा पहुंचेगी। ट्रेन को दोनों रेलवे स्टेशन पर एक - एक मिनट का ठहराव दिया गया है।