{"_id":"6aa19a21f8efe4e9730d0681","slug":"hrda-demolished-illegal-constructions-in-roorkee-and-bhagwanpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1062502-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एचआरडीए ने रुड़की और भगवानपुर अवैध निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एचआरडीए ने रुड़की और भगवानपुर अवैध निर्माण ढहाए
विज्ञापन
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में अवैध निर्माणों व अनाधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। कुछ स्थानों पर प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों, मानचित्र के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों और नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण को ध्वस्त किया।
प्राधिकरण के अनुसार शांतिरशाह क्षेत्र में आशीष विरमानी द्वारा 3 से 4 बीघा भूमि और सहदेवपुर रोड पर लगभग 5 से 6 बीघा भूमि में विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं कोर-मंगलौर बाईपास स्थित एक परियोजना में स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र रुड़की में नजूल भूमि पर किए जा रहे निर्माण, जादूगर रोड पर निर्माणाधीन भवन और सिकंदरपुर भैंसवाल में गोदाम और मानचित्र से अलग निर्माण कार्यों को भी चिह्नित कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
एचआरडीए अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सभी मामलों में वाद दायर किए जा चुके हैं। बार-बार निर्देश देने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ताओं को बिना स्वीकृति कोई भी निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी है।