फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The absconding miscreant caught in an attempt to rob the container

कंटेनर लूट के प्रयास में फरार बदमाश दबोचा

Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The absconding miscreant caught in an attempt to rob the container
रुड़की। कंटेनर लूट की कोशिश में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानी पुल के पास 30 अगस्त को हथियारबंद तीन बदमाशों ने कंटेनर लूटने की कोशिश की थी। चालक सुबोध प्रकाश कंटेनर से कूदकर फरार हो गया था। साथ ही पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश वसीम निवासी ग्राम शीतलपुर, थाना झबरेड़ा को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बाइक, एक तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद किया था। बदमाश ने अपने साथी सिंटू निवासी बहादराबाद, हरिद्वार और अजय निवासी सहारनपुर के नाम बताए थे। तभी से पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश बहादराबाद क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिंटू को गिरफ्तार कर लिया और रुड़की ले आई। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि सिंटू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे अजय की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई दीप कुमार, विनोद चपराना और राजेश देवरानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed