{"_id":"66f93e2c86b1c564af0bb4a5","slug":"tenant-found-without-verification-50-thousand-fine-roorkee-news-c-37-1-rrk1003-128626-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बिना सत्यापन के मिले किरायेदार, 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बिना सत्यापन के मिले किरायेदार, 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। पुलिस ने बिना सत्यापन के रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पांच मकानों में बिना सत्यापन के किरायेदार मिले। पुलिस ने मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबााल के निर्देश पर जिलेभर में मकानों में किराये पर रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना सत्यापन के किरायेदार रहते मिल रहे हैं।
रविवार की सुबह सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने माहीग्रान, इमली रोड, मोहल्ला सती आदि जगहों पर किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान पांच मकानों में बिना सत्यापन के कई किरायेदार रहते मिले। पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के हिसाब से पचास हजार रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही 85 किरायेदारों का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि संदिग्धों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान किरायेदारों के अलावा रेहड़ी वालों का भी सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मकान मालिकों को सत्यापन न कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।