फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tempo drivers hunger strike against private buses

प्राइवेट बसों के विरोध में टेंपो चालकों ने शुरू की भूख हड़ताल

Mon, 11 Oct 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Tempo drivers hunger strike against private buses
भगवानपुर क्षेत्र के करौंदी में अपनी मांगों को लेकर धरना भूख हड़ताल पर बैठे टेंपो चालक। - फोटो : ROORKEE
परिवहन विभाग के आरटीओ चेक पोस्ट कार्यालय के पास धरने पर बैठे टेंपो चालकों ने अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। टेंपो चालक निर्धारित रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन नहीं होने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास चेक पोस्ट कार्यालय के पास टेंपो चालक 14 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। टेंपो चालकों ने कहा कि करीब 40 प्राइवेट बसें सहारनपुर से रुड़की हाईवे होते हुए जा रही हैं जबकि इनका निर्धारित रूट सहारनपुर से भगवानपुर, चुड़ियाला से इकबालपुर होते हुए रुड़की का निर्धारित है। प्राइवेट बसों के अपने रूट पर संचालित नहीं होने से टेंपो चालकों को सवारी नहीं मिल पाती है। इसके विरोध में दो टेंपो चालकों नूर आलम और इमरान ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पप्पू, वकील अहमद, गफ्फूर, सद्दाम, सलीम, कमल, मसरूर, अब्दुल, महमूद, इरफान, इनाम आदि का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जातीं, प्रतिदिन अलग-अलग दो टेंपो चालक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, आरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा का कहना है कि बसों का संचालन सहारनपुर से भगवानपुर तक ही हो रहा है। अगर बस चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल करने वाले टेंपो चालकों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed