{"_id":"6155fe268ebc3e0c136d7356","slug":"tempo-drivers-created-a-ruckus-by-stopping-the-private-bus-roorkee-news-drn3920372118","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस को रोककर टैंपो चालकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस को रोककर टैंपो चालकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास आरटीओ चेकपोस्ट पर निजी बसों को बंद कराने की मांग को लेकर टैंपो चालकों ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां से गुजरती एक निजी बस को टैंपो चालकों ने रोक लिया। हंगामा बढ़ता देख चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों ने बस का चालान कर उसे वापस लौटा दिया। इस दौरान बस चालकों और टैंपो चालकों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। टैंपो चालकों ने चेतावनी दी कि बिना रूट परमिट के निजी बसें नहीं चलने दी जाएंगी।
बृहस्पतिवार को निजी बसों के संचालन के खिलाफ टैंपो चालकों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान एक निजी बस चालक कुछ सवारियों को लेकर रुड़की जा रहा था। जैसे ही वह आरटीओ चेकपोस्ट के पास पहुंचा तो टैंपो चालकों ने विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इससे परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस का चालान कर उसे वहीं से वापस लौटा दिया। इसके बाद निजी बसें भगवानपुर से ही वापस लौटती रहीं। इसी बीच परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तीन टैंपो चालकों को भी रोककर उनका चालान कर दिया। इस पर टैंपो चालकों ने ऐतराज जताया। धरने पर बैठे टैंपो चालकों का कहना है कि उनके पास चार निजी बस संचालक और उनके एजेंट पहुंचे थे। उन्होंने धरना समाप्त करने की बात कही। इस पर टैंपो चालकों ने कहा कि जब तक निजी बसें अपने निर्धारित रूट पर नहीं चलतंी, धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर टैंपो चालक पप्पू, कुर्बान, सलीम, सतीश कुमार, सोनू, मुर्करम, गालिब, अकरम और सकील आदि मौजूद रहे।