{"_id":"64cd499324c07c4cf504c934","slug":"teenager-ran-away-from-home-for-the-second-time-roorkee-news-c-5-1-drn1030-216530-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किशोरी दूसरी बार घर से हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किशोरी दूसरी बार घर से हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर किशोरी को नारी निकेतन और किशोर प्रेमी को जेल भेज दिया है। बाद में किशोरी घर आ गई व किशोर की भी जमानत हो गई लेकिन दो दिन बाद किशोरी फिर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक प्रेमी युगल पिछले महीने फरार हो गया था। फरार होने वाले प्रेमिका या प्रेमी दोनों ही नाबालिग थे। किशोरी के परिजनों ने लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद दोनों को बरामद कर लिया। इसमें कोर्ट ने किशोर को बच्चा जेल भेज दिया था और किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया था। नाबालिग होने की वजह से किशोर जमानत पर घर आ गया। वहीं किशोरी को उसके परिवार वाले घर ले आए। इसके दो दिन बाद किशोरी घरवालों को चकमा देकर रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किए बिना किशोर के घर पहुंची तो वह घर पर ही मिला। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की पड़ताल चल रही है।