फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sticks used in Akodha Kalan village, four injured

Roorkee News: अकौढ़ा कलां गांव में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Wed, 25 Jun 2025 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Sticks used in Akodha Kalan village, four injured
अकौढा कलां गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। मौके पर लाठी-डंडे चलने और पथराव में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के अकौढा कलां गांव निवासी राजू कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। आठ जून को उसका भाई रवि फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहा था। इस दौरान यहां पहले से घात लगाकर मुकेश उर्फ सुक्कड़, सुमित, सागर, श्यामवीर, अभय उर्फ झंडू, नितिन, रजत, ओमवीर और तिरसपाल ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों, सरियों से उस पर हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन




शोर सुनकर आसपास के हरविंदर, श्रवण और मंजीत ने मौके पर आकर बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर भी हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मकान की छत पर चढ़ गए और पहले से जमा करके रखे गए ईंट-पत्थर उनके ऊपर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में भी उन्हें चोट आई। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार कराया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed