{"_id":"6276b282d20a3934857a4513","slug":"slip-will-not-be-made-for-those-without-masks-there-will-be-no-checkup-roorkee-news-drn4111064107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क और सैनिटाइज को लेकर अस्पताल प्रबंधक सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की सिविल अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
सिविल अस्पताल में कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने वाले मरीजों और स्टाफ पर अस्पताल प्रबंधक सख्त नजर आ रहा है। अस्पताल में बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किए घूम रहे मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के सदस्यों को सीएमएस ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले मरीजों का न तो पर्चा बनाया जाएगा और न ही ओपीडी में डॉक्टर उनका चेकअप करेंगे। उन्होंने अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों को मरीजों से कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना महामारी एक बार फिर पैर पसारने लगी है। स्वास्थ्य विभाग भी चौथी लहर को लेकर सतर्कता बरत रहा है। इसके बावजूद सिविल अस्पताल में कोरोना के नियमों की अनदेखी हो रही है। अस्पताल पहुंचने वाले लोग अब मास्क लगाना तो भूल ही गए हैं। शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार को सिविल अस्पताल में अचानक ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगी लाइन में मरीज बिना मास्क के खड़े थे। यहीं नहीं लोग शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं करते दिखे। इस पर उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों को कोरोना के नियमों का पालन न करने पर जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्हें स्टाफ के लोग भी बिना मास्क पहने दिखे। उन्होंने स्टाफ के सदस्यों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी। वहीं उन्होंने वहां मौजूद पीआरडी के जवानों को कोविड 19 के नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। कहा कि मास्क नहीं पहनने वाले मरीजों का न तो पर्चा बनाया जाएगा और न ही ओपीडी में डॉक्टर उनका चेकअप करेंगे। इसके बाद अधिकतर मरीजों ने मास्क पहनना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।