फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shop set on fire, thousands worth of ashes

दुकान में लगाई आग, हजारों का सामान राख

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shop set on fire, thousands worth of ashes
रुड़की। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने ग्रामीण की परचून की दुकान में आग लगा दी। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिन लोगों पर आरोप है, उनकी लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा ऐहतमाल निवासी सईद की गांव के पास ही परचून की दुकान है। रविवार रात वह रोजाना की तरह दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। आरोप है कि इसी बीच किसी ने रात में दुकान में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने दुकान जलती देख शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना सईद को दी। सईद दुकान पहुंचे और किसी तरह दुकान का ताला खोलकर दरवाजा खोला। ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने मुश्किल से आग पर काबू पाया। सईद ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी गांव में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। उक्त लोगों ने रंजिश के चलते ही दुकान में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि दुकान में आग से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed