{"_id":"6a99bd7c142f0bc83d0ab8c4","slug":"sewer-chamber-collapses-again-in-ganeshpur-house-develops-cracks-boundary-wall-falls-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1057836-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गणेशपुर में फिर धंसा सीवर चैंबर, मकान में दरार, चहारदीवारी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गणेशपुर में फिर धंसा सीवर चैंबर, मकान में दरार, चहारदीवारी गिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेशपुर में एडीबी के कार्यों के बाद मकानों और दुकानों में दरारों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क पर सीवर लाइन का एक चैंबर धंसने के बाद एक दिन पहले एक मकान में दरार आई थी। अब कुछ दूरी पर दूसरा चैंबर भी धंस गया जिससे एक मकान की चहारदीवारी बैठ गई। लगातार सामने आ रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
क्षेत्र में सड़क से लेकर मकानों की दीवारों, छत और फर्श तक दरारें दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ परिवार सुरक्षा की चिंता के चलते अपने मकान खाली कर दूसरी जगह रहने को मजबूर हो चुके हैं। यहां तक कि हाल में बने मकानों में भी दरारें आने की शिकायत सामने आई है। लोगों ने एडीबी के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की तकनीकी जांच की मांग की।
मामले की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को गणेशपुर पहुंचकर प्रभावित मकानों और दुकानों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और चिंताएं सुनीं। इस दौरान पार्षद कुलदीप तोमर और संजीव तोमर भी मौजूद रहे। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए प्रभावित मकानों का तकनीकी परीक्षण कराने और दरारों के वास्तविक कारणों की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिवार को भय और असुरक्षा के माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। प्रभावित लोगों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से विशेषज्ञों की टीम भेजकर पूरे क्षेत्र की जांच कराने और दोषियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।