फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rumors circulated throughout the day on Sunday following the double murder

Roorkee News: डबल मर्डर के बाद रविवार को दिनभर चला अफवाहों का दौर

Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rumors circulated throughout the day on Sunday following the double murder
थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में शनिवार को हुए डबल मर्डर के बाद रविवार को दिनभर अफवाहों का दौर चलता रहा। ग्रामीणों के बीच आरोपी के रात में गांव में पहुंचकर धमकी देने की चर्चा होती रही। पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार करते हुए अफवाहों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


झबरेड़ी गांव में शनिवार सुबह एक युवती और पड़ोसी युवक सूरज की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक सूरज के पिता अशोक ने गांव निवासी अमन पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमों ने शनिवार रात आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, रविवार को गांव में आरोपी के रात में पहुंचने और ग्रामीणों को धमकी देने की अफवाह फैलती रही। पुलिस ने इन चर्चाओं को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही गांव में झबरेड़ा पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात है। ऐसे में आरोपी के गांव में पहुंचने की बात सही नहीं है। थाना पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed