फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rudrabhishek of Lord Shiva (Mahakal) at the Mankameshwari Durga Temple

Roorkee News: मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में शिव महाकाल का रुद्राभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek of Lord Shiva (Mahakal) at the Mankameshwari Durga Temple
मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर, पश्चिम अंबर तालाब में सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को भगवान शिव महाकाल का विधिवत पूजन, रुद्राभिषेक एवं अभिषेक किया गया। मंदिर प्रबंधक अनुज कुमार जैन ने पत्नी ईशा जैन एवं समस्त जैन परिवार के साथ आचार्य सारांश वत्स, ध्रुव एवं राजकुमार कौशिक के सानिध्य में पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया। आचार्य ने कहा कि सावन का अंतिम सोमवार भक्तों के लिए पुण्य और सौभाग्य प्राप्ति का दिन है। सभी को शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संपन्नता की कामना करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान शिव और मनकामेश्वरी दुर्गा देवी की भव्य आरती हुई। पुष्पांजलि अर्पित कर भोग लगाया गया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, अलका, दीपा जैन, क्रीश, सांची, कृष्णा, वर्णिका, यश जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed