{"_id":"6a941df22be49f6237083d39","slug":"rivers-in-spate-due-to-torrential-rain-cows-swept-away-in-mohandron-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1053830-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मूसलाधार बारिश से उफान पर नदियां, मोहंडरों में बहने लगी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मूसलाधार बारिश से उफान पर नदियां, मोहंडरों में बहने लगी गाय
विज्ञापन
शिवालिक की पहाड़ियों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। रविवार सुबह बंजारावाला क्षेत्र में मोहंडरों नदी अचानक उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे रहने वाले वन गुर्जर दहशत में आ गए।
बताया गया कि नदी किनारे वन गुर्जरों की गायें चर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक नदी का पानी बढ़ गया और एक गाय तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी। गाय को बहता देखकर एक वन गुर्जर ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव में नदी के अंदर उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। वह काफी देर तक गाय को पानी से बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई दिया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवालिक क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। इससे नदी किनारे रहने वाले वन गुर्जरों के साथ ही उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी और बरसाती नालों के आसपास जाने से बचने व बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।