{"_id":"6ab91dc032b42811e00b85be","slug":"rising-river-water-levels-raise-concerns-administration-on-alert-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1076386-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नदियों के बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नदियों के बढ़े जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट हुआ प्रशासन
विज्ञापन
पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा, सोलानी और पथरी नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार दोपहर भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के समीप 295 मीटर तक पहुंच गया। मौसम विभाग के भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में नहीं जाने की अपील जारी की है। प्रशासन नदियों के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ दिनों तक बारिश नहीं होने से कृषि भूमि पर जमा पानी सूखने लगा था लेकिन दो दिनों की लगातार बारिश ने एक बार फिर कृषि भूमि पर जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश में जनजीवन प्रभावित
बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कृषि भूमि पर भी दोबारा जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश का असर लोगों की दिनचर्या से लेकर बाजारों तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में नजर आए। जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकले लोगों को भी बारिश और कीचड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ीं। नगर और देहात क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश से कृषि भूमि पर दोबारा जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव से फसलों को नुकसान होने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी वीरेंद्र गुप्ता, कुंवरपाल वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, मुकेश ने बताया कि सामान्य तौर पर सितंबर माह के आखिर में इतनी बारिश नहीं होती है लेकिन इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो रही है।