फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Records of prison in prison in gunshot case

बंदीरक्षक गोली कांड में खंगाले जेल के रिकार्ड

Wed, 21 Aug 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Records of prison in prison in gunshot case
बंदीरक्षक को गोली मारने के मामले में पुलिस को भले ही अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा हो, लेकिन पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जेल पहुंचकर कई कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही जेल में बंदियों से मिलाई करने आने वाले लोगों के संबंध में रिकार्ड खंगाले। पुलिस की सूई फिलहाल जेल में बंद एक बदमाश के ईर्द गिर्द घूम रही है। पुलिस इस संबंध में जल्द ही बदमाश से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

रुड़की उपकारागार में बंदीरक्षक परवेश चौहान शनिवार को पैदल एक अस्पताल से दवाई ले जा रहे थे। आजाद नगर चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया था। इसमें छर्रे लगने से परवेश चौहान घायल हो गए थे। जिन्हें आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। तभी से पुलिस बदमाशों के साथ ही गोली कांड को अंजाम देने वाले की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस की शक की सूईं जेल में बंद एक बदमाश के ईर्दगिर्द घूम रही है। पुलिस बदमाश से मिलाई करने आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मंगलवार को इस मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने जेल पहुंचकर जेल कर्मचारियों से गहनता से जानकारी ली। साथ ही पिछले एक सप्ताह में जेल में बंदियों से मिलाई करने आए लोगों की कुंडली खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस ने जेल के रिकार्ड भी खंगाले। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले में जा चल रही है। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed