फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rain on rain, common people upset

बारिश पर बारिश, आमजन परेशान

Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rain on rain, common people upset
रुड़की सिविल लाइंस स्थित नीलम टाकिज रोड पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : ROORKEE
हर रोज हो रही बारिश से राहगीरों से लेकर किसान तक परेशान हैं। बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो रहा है, वहीं खेतों में फसलें पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में किसानों से लेकर हर कोई आसमान से बरस रही आफत के रुकने की गुहार लगा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी बारिश रुकने पर सर्वे कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। बुधवार की रात में कई घंटे आसमान से भारी जल बरसा। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी दिन में तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इसके बाद से बादल आसमान में डेरा डालने हुए हैं। शुक्रवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थिति नीलम टाकिज रोड पर एक पेड़ बारिश के कारण गिर गया। जो एक कार के ऊपर गिरा है। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। दिन प्रतिदिन हो रही बारिश से अब किसानों के साथ-साथ आमजन तक सभी परेशान हो चुके हैं। गांव देहात में तो आलम यह है कि सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण लोगों का चलना भी दूभर हो गया है। सबसे अधिक मार तो किसानों को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण उनकी अधिकतर फसलें चौपट हो गई है। वहीं बारिश का असर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बारिश में लोग कम ही बाजारों का रुक कर रहे हैं। इससे बाजार प्रभावित है। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के रुकने पर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed