{"_id":"584066d44f1c1be665de7378","slug":"punjab-police-in-city-and-uttarakhand-police-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस यहां और रुड़की पुलिस वहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस यहां और रुड़की पुलिस वहां
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
रुड़की में नाभा जेल कांड की जांच करती पंजाब पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा जेल ब्रेक करने के मामले में पहले दून से और फिर रुड़की से तार जुड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। बुधवार की शाम आसफनगर झाल पर पंजाब पुलिस की वर्दी मिलने के बाद से बृहस्पतिवार को भी रातभर छापे मारने की कार्रवाई चलती रही।
एक ओर जहां पंजाब पुलिस ने रुड़की में डेरा डाल दिया है, वहीं रुड़की पुलिस ने भी पंजाब में डेरा डाला हुआ है। साथ ही यूपी पुलिस की ओर से भी अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। अब तीनों ही प्रदेश की पुलिस फरार आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ पांव मार रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही फरार आरोपियों तक पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं, लेकिन कामयाबी किसके हाथ लगती है, यह देखने वाली बात होगी।
27 नवंबर की सुबह पठानकोट स्थित नाभा जेल में पंजाब पुलिस के वेश में पहुंचे आरोपियों ने छह आतंकियों को जबरन छुड़ा लिया था। इसके बाद तीन वाहनों में सवार होकर फरार हो गए थे। पहले देहरादून से साजिश में शामिल एक आरोपी की पत्नी और नौकर की गिरफ्तारी के बाद रुड़की से लगे आसफनगर झाल पर पंजाब पुलिस की वर्दी बरामद होने से पुलिस अधिकारियों की उम्मीद है कि आतंकी रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में शरण ले सकते हैं। आशंका के आधार पर ही पंजाब पुलिस की टीम ने भी रुड़की में डेरा डाल दिया है जबकि दूसरी ओर रुड़की पुलिस पंजाब में मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस की भी कई टीमें मामले में लगाई हैं। अब अलग-अलग राज्यों की पुलिस में आतंकियों तक पहुंचने की होड़ लगी हुई है। सभी अपने-अपने तरीके से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह के अनुसार दो दिनों से रात दिन छापेमारी और जांच पड़ताल चल रही है। रुड़की पुलिस भी पंजाब में पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है, जबकि पंजाब पुलिस ने रुड़की में डेरा डाला है।