फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Private hospital doctor accused of negligence in treatment

Roorkee News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 01 Sep 2026 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Private hospital doctor accused of negligence in treatment
दिल्ली रोड स्थित बिझौली के पास एक निजी अस्पताल में किशोर के इलाज के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के नेतृत्व में किसानों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व आसफनगर निवासी संदीप चौहान का 14 वर्षीय पुत्र अर्णव गिरकर घायल हो गया था। उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने उसका ऑपरेशन इसी निजी अस्पताल में कराया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने किशोर की हड्डी गलत तरीके से जोड़ दी जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई। इसी मामले को लेकर मंगलवार को दर्जनों किसान और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद पुलिस की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। हालांकि, किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह गलत हैं और उनके द्वारा बिल्कुल सही इलाज किया गया था। डॉक्टर के मुताबिक घायल बच्चे के परिजन 27 अगस्त को उनके पास आए थे और उनका कहना था कि बच्चे की हड्डी सही नहीं जुड़ी है।

इसपर उन्होंने परिजनों को दोबारा इलाज व जांच के लिए 29 अगस्त को बुलाया था लेकिन वे अस्पताल नहीं आए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी, पंकज कौशिक, संदीप चौहान, जुबेर फरीदी, शहजाद अली, धर्मेंद्र कुमार, इमरान अली, संदीप पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed