फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Power cut for three hours due to disturbance in the power house

Roorkee News: बिजली घर में गड़बड़ी से बिजली तीन घंटे गुल

Sat, 08 Jul 2023 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Power cut for three hours due to disturbance in the power house
बिजली घर में अनुरक्षण कार्य के चलते क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों के लोगों को लगभग तीन घंटे विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। कटौती के चलते ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को बिजलीघर में अनुरक्षण कार्य के चलते लगभग साढ़े नौ बजे के बाद बिजली चली गई। बिजली गुल होने से भुरना, भुरनी, ढाढ़ेकी, कुआंखेड़ा, शेखपुरी, बहादरपुर व सहित डेढ़ सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली गुल होने की वजह से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए भी परेशान होना पड़ा। लोगों ने पड़ोस में स्थित हैंडपंपों से पीने का पानी लिया। वहीं, करीब तीन घंटे बाद बिजली चालू हो पाई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, एसडीओ अमीचंद ने बताया कि बिजली घर में गड़बड़ी की वजह से बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी। कार्य पूरा करने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed