{"_id":"69a5e00f8cee905ce103f1be","slug":"police-trying-to-get-to-the-bottom-of-the-case-of-anonymous-money-transfer-worth-crores-roorkee-news-c-5-1-drn1027-913466-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: करोड़ों की बेनामी धनराशि ट्रांसफर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: करोड़ों की बेनामी धनराशि ट्रांसफर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
करोड़ों रुपयों की बेनामी धनराशि बैंक खातों में ट्रांसफर के प्रकरण में पुलिस आरोपियों की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस पुख्ता जानकारी लेने में लगी हुई है कि आरोपी 11 ही हैं या फिर इस गेम में और भी लोग शामिल हैं।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी तालीम दुकानदार व उसके नजदीकियों के बैंक खातों में 2.25 करोड़ की बेनामी धनराशि ट्रांसफर होने की सूचना पुलिस को 21 फरवरी को प्राप्त हुई थी। कस्बावासियों ने काफी संख्या में थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसकी पड़ताल के लिए थाना अध्यक्ष अजय शाह ने पुलिस टीम का गठन किया था।
पुलिस टीम ने तालीम व उसके परिजनों के बैंक खातों की जांच की। इसमें उनके बैंक खातों में 2.25 करोड़ बेनामी धनराशि के ट्रांसफर हुए पाए गए। पुलिस ने तालीम उसके परिजन सोनू मोनू सहित 21 फरवरी को 11 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस इस मामले के हर पहलू पर बारीकी से पड़ताल कर रही है कि इसमें 11 ही आरोपी शामिल हैं या फिर कुछ अन्य आरोपियों से भी इन प्रकरण के तार जुड़े हुए हैं। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि बेनामी धनराशि के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 2.25 करोड़ ट्रांसफर की हर पहलू से बारीकी से ड़ताल की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।