फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police sent the wife's killer husband to jail

पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 11 Apr 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police sent the wife's killer husband to jail
पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी जेल जाने से पहले भी पत्नी की हत्या के लिए कोई पछतावा नहीं होने की बात बोलता रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन का रविवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी सोनिया से विवाद हो गया था। विवाद में अमन ने रसोई में रखे चाकू से सोनिया के पेट पर वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी घर पर ही मौजूद रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि पत्नी बिना बताए घर से चली जाती थी। पूछने पर वह कोई जवाब नहीं देती थी। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था और उसने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने रात को ही आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को अमन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी को पत्नी की हत्या का जरा भी मलाल नहीं है। जेल जाने से पहले भी वह यही बात बोलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed