फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee news Four Girls arrested in case of fight and after viral video

Roorkee: फेसबुक पोस्ट को लेकर युवतियों के दो गुटों में चले डंडे, सड़क पर गिराकर पीटा, चार युवतियां गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 06:59 PM IST
सार

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव निवासी एक डांसर युवती ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा निवासी एक युवती ने टिप्पणी की थी। इसे लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई।

विज्ञापन
Roorkee news Four Girls arrested in case of fight and after viral video
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

रुड़की के एक होटल के बाहर युवतियों की लड़ाई के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी का पुलिस एक्ट 81 में चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। विवाद डांसर युवती के फेसबुक पोस्ट पर दूसरे पक्ष की टिप्पणी के विवाद पर शुरू हुआ था। इसमें पहले एक पक्ष ने फिर अगले दिन दूसरे पक्ष की युवतियों ने मारपीट की थी। 

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर गांव निवासी एक डांसर युवती ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा निवासी एक युवती ने टिप्पणी की थी। इसे लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई। 23 दिसंबर की शाम दोनों युवतियां टकरा गईं। इसके बाद रामपुर की युवती ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


Bageshwar: गांव में पूजा के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने दूसरे भाई को उतार दिया मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं आरोप है कि डांसर युवती ने पिटाई का वीडियो बनवाकर उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। इसके चलते पठानपुर निवासी युवती और उसकी बहनें आक्रोशित हो गईं। 24 दिसंबर की रात को पठानपुरा की युवती को पता चला कि रामपुर की युवती सिविल लाइंस में हैं। इसके बाद पठानपुरा की युवती, उसकी बहन और पिरान कलियर के मेहवड़ से एक साथी युवती ने रामपुर की युवती को घेर लिया। 

होटल सेंटर प्वाइंट के बाद रामपुर की युवती को डंडे से पीटकर नीचे गिरा दिया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवतियों को चिन्हित किया और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामला दोनों पक्षों में सोशल मीडिया पर छींटाकशी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था। चार युवतियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed